चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना के समीप एक पुराने तालाब को कुछ लोग भराई कर रहे हैं। इससे मोहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश है। तालाब को भरने का लोगों ने विरोध किया है। इस बाबत लोगों ने डीसी से मिलकर इसकी शिकायत की है। आवेदन में कहा गया है कि कुछ लोगों के द्वारा तालाब में मिट्टी भरकर उसे समतल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इलाके में जलनिकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त तालाब सदर थाना रोड पर स्थित है और चतरा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह तालाब वर्षों से आसपास के मोहल्लों के लिए जल संग्रहण का प्रमुख स्रोत रहा है। बारिश का पानी एवं नालों का बहाव इसी तालाब में जाकर जमा होता है, जिससे आसपास के इलाकों में जलस्तर संतुलित रहता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तालाब के भर जाने की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.