तालाब बनी सड़क, छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
गिरडीह, मई 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग और संवेदक की लापरवाही से छोटकी खरगडीहा के लोग नरक जैसी जिंदगी झेलने को मजबूर हैं। वहीं राहगीरों के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढा जानलेवा बना हुआ है। बतला दें कि सड़क मरम्मत के नाम पर दस दिन पहले खोदा गया गड्ढा अब तालाब बन चुका है। बरसात का पानी लबालब भर जाने से न सिर्फ वाहनों का चलना दूभर हो गया है, बल्कि ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। आलम यह है कि जलजमाव और कीचड़ से स्थानीय लोग बेहाल हैं। कई लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बिनोद साह के आटा चक्की मिल घर में पानी घुस जाने से दिन भर मशीन बंद रखना पड़ी। जिससे उसकी रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं गड्ढे के कारण रोज सड़क पर जाम लगता है और दोपहिया-चारपहिया वाहन फंस रहे हैं। हादसे का खतरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.