तालाब बनी अमड़ापाड़ा की सड़कें, वाहन चालक व लोग परेशान
पाकुड़, मार्च 30 -- डिजिटल संवाद: तालाब बनी अमड़ापाड़ा की सड़कें, वाहन चालक व लोग परेशान अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता।प्रखंड में विकास की दावों की हकीकत सड़कों पर पसरे कीचड़ और जलजमाव में तैरती नजर आ रही है। दो-दो बड़ी कोयला कंपनियों, बीजीआर और डीबीएल के संचालन के बावजूद प्रखंड मुख्यालय की सूरत बदलने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। हाल की कुछ बारिशों ने ही मुख्य सड़क और पोखरिया रोड को तालाब में तब्दील कर दिया है। आलम यह है कि कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जबकि भारी वाहनों के दबाव ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। स्थानीय लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर है कि जिस प्रखंड की छाती चीरकर कोयला निकाला जा रहा है, वहां के लोग ही मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नियमतः डीएमएफटी और सीएसआर फंड का बड़ा हिस्सा खनन प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.