साहिबगंज, मई 13 -- बरहेट l प्रखंड क्षेत्र के छुछी पंचायत अंतर्गत तिरिल टोला में नाबार्ड की ओर से ग्रामीण विकास केंद्र गोड्डा की देखरेख में तालाब निर्माण खुदाई में जेसीबी से कार्य करने की शिकायत ग्रामीणों ने की है।

शिकायत का कारण इस संबंध में छुछी पंचायत के तिरिल टोला में नाबार्ड की ओर से ग्रामीण विकास केंद्र गोड्डा को पंचायत क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर योजना का कार्य किया जा रहा। जिसमें तालाब खुदाई, चेक डैम निर्माण, मेड बंदी, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य किया जाना है। जिसके तहत तिरिल टोला में कांजी मुर्मू,मदन मुर्मू और बदलू मुर्मू के जीमन पर तालाब का निर्माण होना है।

ग्रामीणों की मांग तालाब निर्माण में लेबर के माध्यम से निर्माण कराना है पर कार्यकारी एजेंसी जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है।जिससे लोगो मे काफी आक्रोश है। वहीं मामले को लेकर ...