पलामू, मई 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम द्वारा तालाबों की बंदोबस्ती में अचानक 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व वृद्धि किए जाने को लेकर मछुआरा समाज और झामुमो नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के नेतृत्व में झामुमो नेता तथा मत्स्यजीवी सदस्य मुकेश चौधरी ने नगर निगम पर गरीब मछुआरों के अधिकार छीनने और तालाबों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की साजिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त को शिकायत भी सौंप दी है। नेताओं ने कहा कि नगर निगम को मत्स्य विभाग और जल संसाधन विभाग से संबंधित तालाब अब तक हस्तांतरित नहीं किए गए हैं, इसके बावजूद निगम ने खुले डाक के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों को ताक पर रखकर की जा रही है।झामुमो नेताओं ने बत...