बदायूं, अप्रैल 17 -- तहसील के गांव गुलड़िया में सैकड़ों वर्ष पुराने लगभग 16 बीघा विस्तृत और 15 फीट गहरे निजी तालाब को अवैध रूप से पाटने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कलरबाला क्षेत्र से जेसीबी और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रातों-रात मिट्टी लाकर तालाब भरा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि गांव सीकरी में सरकारी भूमि भराव की अनुमति की आड़ में इस निजी तालाब को पाटा जा रहा है, ताकि भविष्य में यहां प्लाटिंग की जा सके। स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- तालाब में गंदगी फिर भी पानी भरवाने का हो रहा प्रयास पशुओं के पेयजल के मुख्य स्रोत को बचाने के लिए ग्रामीण लामबंद हैं। मामले में सीओ संजीव कुमार ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश...