गंगापार, फरवरी 12 -- बारा तहसील मुख्यालय का औचक निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी प्रयागराज विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी कला स्थित तालाब पर भी पहुंच गए। वहां पर मनरेगा योजना के तहत हो रही तालाब की खोदाई का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मनरेगा मजदूरों से भी बात चीत की और उनकी मजदूरी आदि के विषय में जानकारी ली।साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी प्रयागराज के तालाब पर पहुंचने की जानकारी पर खंड विकास अधिकारी जसरा सुनील कुमार सिंह, सचिव राजेश तिवारी, रोजगार सेवक लक्ष्मी कुमार, ग्राम प्रधान मुकेश कुमार उपाध्याय,टीए सच्चिदानंद आदि भी पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.