शाहजहांपुर, मई 3 -- पुवायां। बंडा ब्लॉक के महोलिया दौलतपुर गांव में तालाब पर कब्जे से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों व जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह ने एसडीएम सदानंद सरोज को पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 34 के तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर फसल बो दी है। इससे घरों का गंदा पानी तालाब में नहीं जा पा रहा और सड़कों पर भर रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- चकरोड पर अतिक्रमण तो कहीं तालाब की जमीन पर कब्जा यह भी पढ़ें- डीएम के समक्ष फरियादियों का लगा तांता, संपूर्ण समाधान दिवस में 62 फरियादी पहुंचे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.