कन्नौज, दिसम्बर 25 -- तालग्राम। क्षेत्र के ग्राम टिकरी कलसान में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे के चलते गांव का पानी किसानों के खेतों में भरने लगा है, जिससे फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। इस समस्या को लेकर पीड़ित महिला किसान ने अन्य किसानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी कलसान निवासी हंसमुखी पत्नी शिवमंगल सिंह ने बताया कि उनका खेत गाटा संख्या 246, रकबा 0.9880 हेक्टेयर आबादी से सटा हुआ है। पहले गांव का पानी सरकारी तालाब में जाता था, लेकिन तालाब के पास पीडब्ल्यूडी सड़क बनने के बाद पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया। इसके बाद कुछ दबंगों द्वारा तालाब पर कब्जा कर लिया गया। जिससे तालाब में पानी न जाकर उनके खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.