संभल, जून 2 -- सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गनूपुरा गांव में करीब 200 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण हटाकर तालाब की जमीन को उसके मूल स्वरूप में वापस दिलाया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गनूपुरा में टावर के निकट स्थित गाटा संख्या 135 की 540 वर्ग मीटर भूमि पर बने तालाब के एक हिस्से में कुछ लोगों ने नींव भरकर और मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया था। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत गुन्नौर उपजिलाधिकारी विकास चंद से करते हुए तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- 160 बीघा तालाब समेत कई सरकारी जमीनें अतिक्रमण मुक्त, चला बुलडोजर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मौके ...