गंगापार, मई 4 -- थाना क्षेत्र के मवैया गांव में सार्वजनिक तालाब की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि बिना वैध पट्टे के तालाब पर मत्स्य पालन किया जा रहा है। विरोध में गांव निवासी अयोध्या भारतीया परिवार सहित पिछले एक सप्ताह से तालाब में उतरकर जल सत्याग्रह कर रहे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि तालाब का किसी के नाम पट्टा नहीं है, इसके बावजूद एक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2022 से कब्जा कर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने तहसील से जानकारी लेने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू किया। तिरंगा लेकर तालाब में खड़े होकर वे निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी तालाब को सार्वजनिक संपत्ति बताते हुए अवैध उपयोग पर रोक की मांग की है। प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए ज...