मैनपुरी, फरवरी 16 -- कस्बा के अखई स्थित तालाब की भूमि पर कब्जा की शिकायत मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। स्थानीय लोगों ने कब्जा की शिकायत एसडीएम प्रसून कश्यप को दी। जिसके बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची और विवादित निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नापजोख व अभिलेखों की पुष्टि के बाद ही आगे कोई निर्माण कार्य किया जा सकेगा। कस्बा के मोहल्ला अखई वार्ड संख्या 4 में तालाब की भूमि पर आलोक गर्ग परिवार द्वारा रातों-रात कब्जा करने का आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत राजस्व टीम को जांच के निर्देश दिए। लेखपाल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाते हुए भूमि की नापजोख शुरू कराई। राजस्व टीम ने कहा कि जब तक पूरी माप व दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक किसी प्रकार का निर्माण क...