हापुड़, अप्रैल 9 -- तहसील क्षेत्र गांव ठेरा में सार्वजनिक तालाब पर किए गए अवैध निर्माण ने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार खसरा संख्या 85क में दर्ज 0.0890 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले जलस्रोत पर कुछ लोगों द्वारा मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम आवागमन बाधित हो गया है। इस कब्जे के कारण प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राचीन शिव मंदिर तक जाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आसपास गंदगी फैलने से स्थिति और चिंताजनक बन गई है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात ऐसे हैं कि सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे गांव की व्यवस...