मेरठ, जून 17 -- कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत भाकियू क्रांतिकारी ने डीएम से शिकायत की है। इस मामले को लेकर बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिला था। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। संगठन के अध्यक्ष राजीव राणा ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि कांलद चुंगी स्थित तालाब पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं और कई बार निर्माण कार्य रुकवाने के बावजूद तहसील व नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से निर्माण जारी है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त मेरठ से मुलाकात की, जिस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम सरधना को निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तालाब पर अवैध निर्माण की डीएम से की शिकायत उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रुका तो एसडीएम सरधना, नगर पालिका प्रशासन व अन्य संबंधि...