अमरोहा, दिसम्बर 12 -- ढवारसी। विकास खंड गंगेश्वरी के गांव शीतला सराय में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करते हुए कहा कि तालाब की भूमि राजस्व अभिलेखों में करीब सात बीघा है। जबकि अवैध कब्जे के चलते फिलहाल मौके पर भूमि लगभग दो बीघा ही बची है। जिस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में न जाकर रास्तों में एकत्र हो रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन, कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तालाब की भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.