तालाब पर अतिक्रमण को लेकर भड़के लोग, कार्रवाई का आश्वासन
बागपत, जून 3 -- बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के बरवाणिया पट्टी में तालाब पर अतिक्रमण को लेकर हंगामा हो गया। कुछ लोगों द्वारा तालाब में मिट्टी डालकर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया, जिसका लोगों ने विरोध किया। तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके पर लेखपाल विनोद शर्मा, बलबीर सिंह व नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कस्बेवासी सचिन चौहान ने बताया कि तालाब सार्वजनिक संपत्ति है और इसके अस्तित्व से क्षेत्र का जल संरक्षण जुड़ा हुआ है। लोगों ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रुकवाने व भूमि को सुरक्षित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- तालाब पर कब्जे पर चला बुलडोजर, 200 वर्ग मीटर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.