तालाब पट्टेदार ने लगाया पेड़ काटने का आरोप, दस नामजद
सुल्तानपुर, मई 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द बेथरा गांव निवासी राम उजागिर निषाद ने तालाब के बंधे पर लगे पेड़ों को काटकर उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित के अनुसार उसने गाटा संख्या 56 व 57 स्थित तालाब का मत्स्य पालन के लिए पट्टा लिया है। तालाब के बंधे पर सात सफेदा, दस अर्जुन तथा कुछ आम और नीम के पेड़ लगे थे। आरोप है कि सोमवार रात सदानन्द, रामजनम, धर्मराज, शिवपूजन, नन्हकू, रामजी, विवेक, सुरेश, सरमुख और अनिल ने मिलकर पेड़ों को काटकर उठा लिया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.