अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- भीटी। स्थानीय तहसील में तालाब की नीलामी के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। महरुआ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह पुत्र सुकुमार सिंह ने भीटी थाने में दिए तहरीर में कहा है कि बीते 16 फरवरी को तालाब नीलामी के दौरान शाम करीब 4:30 बजे गांव निवासी अवनीश सिंह सीपू पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह, विनय सिंह उर्फ राजन पुत्र वीरेंद्र सिंह ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि बोली के लिए यहां क्यों आए हो, जब वह नीलामी स्थल से बाहर आ गया तो तहसील प्रांगण में दबंगों ने लात घूसों से उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया है कि उसके छोटे भाई संतोष सिंह की पूर्व में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। उसे भी जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरी...