गिरडीह, मार्च 22 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के धोवारी में ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तीन फेदीया आहर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास शनिवार को बगादेर विधायक सह सचेतक विधायक नागेंद्र महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक महतो ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जल संचयन की व्यवस्था मजबूत होगी। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है, ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में जिप सदस्य अनूप पांडेय, मुख...