तालाब जीर्णाद्धार कार्य का भुगतान करवाने की मांग
सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भूमि संरक्षण विभाग के संवेदको ने डीसी को आवेदन देकर तालाब जीर्णाद्धार कार्य का भुगतान करवाने का आग्रह किया है। संवेदको ने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा तालाब जीर्णाद्धार कार्य के लिए बीस मार्च 2025 को एकरारनामा करते हुए कार्य आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि संवेदको के द्वारा समय पर कार्य भी पुर्ण करते हुए विभाग को हसतगत कर दिया गया था। इसके बावजुद अबतक कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। संवेदको ने भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक परेशानी होने की बात कही है। आवेदन देने वालो में रोहित कुमार सिंह, मो दिलशाद, खुशबू सिंह, विकास, बजरंग प्रसाद शामिल है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.