रामगढ़, अप्रैल 25 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन देकर पंचायत के राजाबांध तालाब गहरीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। उपायुक्त को दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है की भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी हजारीबाग-रामगढ़ को पानी पंचायत लाभुक समिति बनाने की मांग किया गया था। लेकिन लाभुक समिति बनाने का निर्देश नहीं दिया गया और भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी ने राजाबांध तालाब का गहरीकरण का कार्य करा दिया। विभाग ने नियम कानून को ताक पर रखकर मिली भगत से अध्यक्ष एवं सचिव को पानी पंचायत समिति दिखाकर लाभ पहुंचाने के उदेश्य से इस कार्य को किया है।जबकि पानी पंचायत लाभुक समिति मुखिया के जानकारी में गठन नहीं हुआ है। राजाबांध तालाब गहरीकरण का कार्य दे...