तालाब खुद सूखे, कैसे बुझाएं किसी की प्यास
गंगापार, जून 15 -- जिन तालाबों में पानी रहना चाहिए उन तालाबों से धूल उड़ रही है। पशु पक्षी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं इस संबंध में शासन प्रशासन पूरी तरह से अनजान बना हुआ है। यही वजह है कि पशु पक्षी और वन्य जीव प्राणियों को बूंद बूंद पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के तहसील मेजा के ग्राम पंचायत बड्डिहा गांव का तालाब सूखा पड़ा हुआ है। बड्डिहा गांव निवासी श्याम बिहारी कुशवाहा ने बताया कि हमारे गांव में पालतू जानवर पशु पक्षियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.