प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। मेजा के इटवा खुर्द के प्रधान पुष्पराज सिंह का खाता फ्रीज कर दिया गया है। प्रधान पर तमाम मामलों में धांधली का आरोप लगाया गया था। तालाब खुदाई के एक मामले में तो पांच लाख रुपये की राशि आहारित की गई और मौके पर तालाब का निर्माण भी नहीं कराया गया। मामला गंभीर देखकर डीपीआरओ ने पूरी रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम मनीष कुमार वर्मा की संस्तुति पर प्रधान का खाता फ्रीज कर दिया गया है। क्षेत्र के राहुल सिंह ने प्रधान पुष्पराज सिंह और ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार पर धांधली का आरोप लगाया था। जिसमें 250 मीटर की इंटरलॉकिंग निर्माण में तीन लाख, नाली निर्माण में तीन लाख व तालाब खुदाई में पांच लाख रुपये की धांधली का आरोप लगाया था। साथ ही आरोप लगाया था कि अपने परिवार के सदस्य को कोटेदार बनवा दिया। जबकि नियम में ऐसा नहीं किया जा ...