तालाब को पाटकर किया अवैध कब्जा
गोंडा, अप्रैल 25 -- करनैलगंज, संवाददाता। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर स्थित सरकारी भूमि और तालाबों पर भू-माफियाओं की नजर टेढ़ी हो गई है। हाल ही में मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम ने जब स्थलीय निरीक्षण किया, तो अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट के अनुसार, करनैलगंज ग्रामीण क्षेत्र में जलमग्न श्रेणी की भूमि के कुछ हिस्सों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात के अंधेरे में मिट्टी डालकर अवैध पटाई की गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्य पूरी तरह से अवैध है। इससे पहले भी पावर हाउस के सामने तालाब की ही जमीन को पाट कर कब्जा कर लिया गया। तहसील प्रशासन बार बार खोदाई कर कार्रवाई करने का निर्देश देता रहा मगर नगर पालिका को कोई असर नही पड़ा, कोई कार्रवाई नहीं की। राजस्व निरीक्षक रामबहादुर पांडेय और लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.