वाराणसी, फरवरी 2 -- गंगापुर (वाराणसी)। एसडीएम ने लहिया गांव में तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया है। तालाब पर गांव के बृजलाल पुत्र मुन्नीलाल का कब्जा था। सरकारी अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय ने बताया कि तालाब के दो गाटे थे। पास में भीटा और बंजर की भी भूमि थी। उस पर गलत तरीके से नाम चढ़ा लिया गया था। भूमि की नवैयत भी बदल दी गई थी। ग्रामीण और ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद जांच हुआ तो मामला प्रकाश में आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...