फतेहपुर, जनवरी 7 -- विजयीपुर। क्षेत्र के बरौलिया गांव में तालाबी नम्बर पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। एसडीएम से शिकायत के बाद राजस्व टीम जांच के लिए टीम पहुंची। लेखपाल विनय ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए अवैध कब्जा हटाए जाने के निर्देश दिया। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार अरबिंद कुमार टीम के साथ पहुंचे और बुलडोजर से तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कानूनगों उमादत्त तिवारी, सुरेन्द्र पाण्डेय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.