तालाब को कब्जा मुक्त कराने कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
बागपत, जून 25 -- ढिकौली गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया के गांव के जगत वाले तालाब सहित अन्य तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व में की गई शिकायत में पूर्व एनआरएलएम उपायुक्त ने जांच की थी, जिसमें उन्होंने तालाब पर अतिक्रमण की पुष्टि की थी। उच्च न्यायालय से भी तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश हो चुके है, लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। मांग की जांच आख्या एवं वास्तविक तथ्यात्मक स्थिति का संज्ञान लेकर तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस दौरान वीरेश कुमार, लखमेंद्र ढाका सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.