तालाब को कब्जामुक्त कराने को धरना पर बैठा युवक
मैनपुरी, मई 14 -- थाना दन्नाहार के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी गौरव सिंह चौहान गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने को लेकर बुधवार दोपहर तालाब के बीच धरने पर बैठ गए। प्रशासन पर आरोप लगाया कि गांव के तालाब की भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया है, लेकिन कार्रवाई केवल कमजोर लोगों पर की जा रही है। धरना पर बैठे गौरव सिंह चौहान ने बताया कि अभिलेखों में 50 बीघा भूमि तालाब के रूप में दर्ज है, जिस पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत उसने नायब तहसीलदार से कर तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जेसीबी से उनके पुराने मकान व एक किसान के खेत में खुदाई कराई गई। उन्होंने कहा कि यदि उनका मकान तालाब की भूमि पर है तो उन्हें कार्रवाई से आपत्ति नहीं है, लेकिन जब कुछ प्रभावशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.