बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के बनौलिया यादव टोला के पास बने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शहरवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। गगन दीवान मोहल्ला निवासी अनवर आजाद ने बताया कि बनौलिया वार्ड नंबर 32 में यादव टोला के पास गैरमजरूआ जमीन में बने तालाब को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसको लेकर पटना हाईकोर्ट ने इसे मुक्त करने का आदेश दिया है। इस संबंध में तत्कालीन एसडीएम अभिषेक पलासिया को आवेदन देकर कराए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं अतिक्रमण तालाब को पुनर्जीवित कर अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया गया है। ताकि वहां सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.