शामली, जून 24 -- जलालाबाद। नगर के प्रसिद्ध मराठा कालीन ऐतिहासिक गुसाई वाले तालाब के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित करने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। तालाब के सौंदर्यकरण के साथ-साथ जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए बोरिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया है, जिससे वर्षभर तालाब में पर्याप्त जल उपलब्ध रह सके। नगर पंचायत चेयरर्मैन जहीर मलिक व अध्शिासी अधिकारी जयबीर शर्मा के अनुसार तालाब के घाटों और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। घाटो पर लाल पत्थ्र से जहां सीढिया बनाई जा रही है वही स्नान के लिए बकायदा घाट बनाया जा रहा है । तालाब के चारो और घूमने के लिए सी सी युक्त ट्रैक एवं चारो ओर आकर्शक हरे भरे पेड लगाये जा रहे है। साथ ही जल संरक्षण की दृष्टि से किए जा रहे कार्यों से तालाब का अस्त...