बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। कर्मअलीपुर गढ़ी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को तालाब के रास्ते पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना दिया। अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब तक जाने वाला सार्वजनिक रास्ता कुछ दबंग लोगों द्वारा अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद होने के कारण तालाब में जाने वाला पानी गलियों में भर रहा है, जिससे पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी गलियों में जमा रहने से ग्रामीणों को आवाजाही के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो कीचड़ और पानी से भरी गलियों से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हो चुके है। आलम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.