तालाब के पुनर्जीवन कार्य का शुभारंभ
बागपत, जून 9 -- खेकड़ा। नाबार्ड सहायित जलगांव विकास परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के तत्वावधान में बडागांव के ककरानी तालाब के जीर्णोद्धार एवं पुनर्जीवन कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा रहे, जबकि अध्यक्षता ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अजय राणा ने की। विधायक योगेश धामा ने कहा कि तालाबों का संरक्षण और पुनर्जीवन ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। नाबार्ड बागपत के डीडीएम देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, ब्लॉक प्रमुख प्रवेंद्र धामा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, डॉ. अमोद कुमार, नरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पंचायत के सहयोग से बदली बड़ागांव तालाब की सूरत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.