सिद्धार्थ, मार्च 17 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के पटना बिशुनपुर गांव में तालाब के प्रस्तावित पट्टे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पट्टा प्रक्रिया में अनियमितता और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा और प्रस्तावित नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान सुभावती देवी समेत इन्द्र पाल, जवाहिर, मनोज कुमार, ईश्वर देव, अरविन्द, अनिल कुमार और अनूप कुमार सोनकर सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पट्टा पटल से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारी बिना सार्वजनिक सूचना के तालाबों और पोखरों की नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों को समय पर जानकारी नहीं मिल पा रही है और आपसी सांठगांठ के जरिए कुछ चुनिंदा लोगों को मत्स्य पालन का पट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.