तालाब के नाले में गिरकर मानसिक रूप से दिव्यांग युवक की मौत
कन्नौज, मई 28 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली में तालाब के नाले में गिरने से मानसिक रूप से दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह गांव के बाहर नाले में युवक का शव पड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम खरौली निवासी ओवेंद्र कठेरिया (27) पुत्र शेर सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने तालाब के नाले में एक युवक का शव मुंह के बल पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव ओवेंद्र का निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.