तालाब के दलदल में फंसकर मर रहे पशु, जिम्मेदारों को सुध नहीं
अंबेडकर नगर, अप्रैल 13 -- अम्बेडकरनगर। नगर क्षेत्र जहांगीरगंज के मोहल्ला नरियांव में स्थित तालाब की बदहाली का कोई पुरसाहाल नहीं है। एक तरफ जहां तालाब देखरेख के अभाव में झाड़ियों से घिर गया है तो वहीं तालाब के आधे से अधिक भू भाग पर कब्जेदारों ने कब्जा कर लिया है। तालाब में कई जगह दलदल हो गया है। जिसमें फंसकर अब तक कई पशुओं की अकाल मौत हो चुकी है। जहांगीरगंज के वार्ड संख्या 16 मोहल्ला नरियांव में दो तालाबों का अस्तित्व संकट में है तो वहीं तीसरे तालाब की स्थिति और खराब हो चुकी है। लगभग 13 बिस्वा का तालाब झाड़ियों से घिरकर खरपतवार एवं मिट्टियों से पटता चला जा रहा है। तालाब के आधे से अधिक भू भाग पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस समय पानी सूखने के बाद शेष भू भाग वाले इस तालाब में मिट्टी ने दलदल का रूप ले लिया है। ऐसे में प्यास बुझाने के लिए जब पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.