पाकुड़, मार्च 7 -- नगर थाना क्षेत्र स्थित एलाइट पब्लिक स्कूल के ठीक पीछे एक तालाब के किनारे शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उम्र लगभग 23 वर्षीय मनोहर मंडल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसा पतरापाड़ा का निवासी था। ​मनोहर पाकुड़ में एक डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। ​शव तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर नगर थाना से सहायक अवर निरीक्षक मनदीप मेहता, अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार और अनंत साह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ​पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने घटनास...