गंगापार, दिसम्बर 29 -- विकासखंड उरुवा के सोरांव गांव में सोमवार को सुबह आठ बजे के लगभग तालाब के किनारे घायल अवस्था में नीलगाय का बच्चा पड़ा मिला। ग्रामीणों की सतर्कता से नीलगाय के बच्चे की जान बच गई। ग्रामीणों के अनुसार उसके गर्दन में छर्रे लगे थे। खून बह रहा था। गांव के अशफाक अहमद व अन्य ने पशु चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी मेजारोड बैजनाथ प्रजापति को दी। तो वह चिकित्सक टीम के साथ मौके पर पहुंच घायल वन्य जीव का प्राथमिक उपचार कर दिया। गांव के नीरज तिवारी ने बताया कि इलाज के बाद नीलगाय के बच्चे की हालत स्थिर है। वही ग्रामीणों ने शिकारियों पर आशंका जाहिर करते हुए वन्यजीवों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...