संभल, मई 23 -- तहसील क्षेत्र के गांव मुकुटपुर में प्रशासन ने शनिवार को भूमि के धंधेबाजों और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की करीब 160 बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। एसडीएम विकास चन्द्र के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे हटवाए। बताया गया कि गांव के लोगों द्वारा लंबे समय से तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को कार्रवाई अमल में लाई गई। एसडीएम विकास चन्द्र और तहसील प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मुकुटपुर गांव पहुंची। यह भी पढ़ें- संभल में अब मजार पर चला बुलडोजर; मिनटों में हुई जमींदोज, सरकारी जमीन पर बनाई गई थी राजस्व विभाग की टीम ने पहले भ...