मैनपुरी, अप्रैल 2 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्योली में तालाब की 100 बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर फसलों की बुवाई कर दी थी। मामले की शिकायत पर जांच की गई तो शिकायत सही पायी गई। बुधवार को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार तहसील की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और जमीन पर खड़ी फसल को कंबाइन मशीन से कटवा दिया। 100 बीघा भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया। एसडीएम की इस कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मच गया है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार शौर्यवर्द्धन राठौर, कानूनगो ब्रजेश राठौर, लेखपाल सत्यवीर सिंह अस्यौली गांव पहुंचे। जहां 100 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करके गेहूं की फसल बोयी पायी गई। नापजोख के बाद कंबाइन मशीन मंगाई गई और कंबाइन मशीन मंगाकर गेहूं की फसल को कटवा दिया गया। काटी गई फसल से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.