तालाब की सफाई में मिली प्राचीन प्रतिमा, देखने उमड़ी भीड़
छपरा, मई 20 -- एकमा। प्रखंड की आमडाढ़ी पंचायत स्थित देकुली गांव में तालाब की सफाई के दौरान प्राचीन पत्थर की प्रतिमा मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। प्रतिमा मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार राम जानकी मंदिर के समीप स्थित पोखरा की सफाई के दौरान मिट्टी हटाते समय यह प्रतिमा दिखाई दी। बताया जाता है कि प्रतिमा पर सबसे पहले मंदिर के पुजारी की नजर पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि देकुली गांव का इलाका पहले से ही ऐतिहासिक महत्व वाला माना जाता रहा है। यहां "राजा दल का पोखरा", "दलका चंवर" और "राजा दल की कचहरी" जैसे नाम आज भी प्रचलन में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास खुदाई के दौरान कई बार बड़ी आकार की पुरानी ईंटें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.