मेरठ, अप्रैल 8 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव रामपुर मोती में तालाब की सफाई को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर सफाई कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान के अनुसार, गांव में स्थित तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा पैमाइश कराई गई थी, जिसमें कब्जे की पुष्टि भी हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी स्तर से तालाब की सफाई और कब्जा हटाने की अनुमति दी गई थी, ताकि जल निकासी सुचारू हो सके और गांव को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। आरोप है कि जब सफाई कार्य शुरू कराने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए मशीन चालकों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया। बाद में प्रधान के मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.