शामली, अप्रैल 8 -- जलालाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार शामली द्वारा गठित टीम ने जलालाबाद रोडवेज बस स्टैंड के पीछे तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तालाब व ऊसर की भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जलालाबाद मे लम्बे समय से तालाब व उसर की भूमि पर अवैध कब्जे किये गये है जिसे लेकर तमा शिकायतो के बाद भी कब्जा मुक्त नही किया जा रहा था । इन्ही कब्जो को लेकर कस्बा निवासी मकबूल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पीछे खसरा संख्या 2154 तालाब एवं 2156 ऊसर की भूमि पर अवैध रूप से दीवार बनाकर कब्जा किया गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार शामली द्वारा राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया।गठित टीम में राजस्व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.