बाराबंकी, जुलाई 1 -- असंद्रा। सरकारी तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाये जाने को लेकर गांव निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी बाराबंकी से ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। असंद्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पलौली गांव निवासी आनन्द कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बाराबंकी को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर गांव स्थित तालाब पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से किये गए कब्जे को हटाये जाने की मांग की है। तालाब की भूमि पर किये गए अवैध कब्जेदारों में शिकायत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...