तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग
बागपत, मई 13 -- बागपत। मंगलवार को मुकीमपुर गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। तालाब की भूमि पर हुए अतिक्रमण के विरोध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों ने एडीएम विनीत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव के सार्वजनिक तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तालाब की खुदाई कराने और भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि चकबंदी अभिलेखों के आधार पर सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में संबंधित लेखपाल की लापरवाही के कारण अतिक्रमण बढ़ा है। ग्रामीणों ने दोषी लेखपाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की। एडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.