तालाब की भूमि पर धड़ल्ले से हुआ अवैध कब्जा
भदोही, मई 28 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बावन बीघा एवं सहुआइन तालाब तट पर धड़ल्ले से अवैध कब्जा हो रहा है। अतिक्रमण की चपेट में फंसा तालाब का वजूद सिमटता जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी हैं कि कार्रवाई के नाम पर नोटिस चस्पा कर चुप्पी साध ले रहे हैं। अतिक्रमण होता रहा तो कुछ वर्ष बाद तालाब का वजूद ही समाप्त हो जाएगा। तालाब तट पर लोग टिन शेड रखने, पक्का निर्माण कराने के साथ ही नाद-ख्ंाूटा रख अवैध कब्जा कर लिए हैं। इतना ही नहीं नगर पंचायत द्वारा भी तालाब तट पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया था। बावजूद इसके अवैध कब्जा करने का क्रम थम नहीं रहा है। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आए दिन लोगों में विवाद भी हो रहा है। सरकारी भूमि पर इसी तरह अतिक्रमण होता रहा तो तालाब का वजूद भी खत्म हो जाएगा। भदोही तहसील द्वारा चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.