गौरीगंज, मार्च 13 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम मकदूमपुर कला में तालाब की भूमि पर खड़े बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर पुलिस से मिलीभगत कर रात के अंधेरे में पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मिलने पर तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे तालाब की भूमि पर खड़े पेड़ों को आरा से काटा जा रहा था। सीवान में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों को जब आरी चलने की आवाज सुनाई दी तो वे मौके पर पहुंचे। किसानों को आता देख पेड़ काट रहे लोग लकड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तालाब ग्राम पंचायत महावीर गांव निवासी स्वयंवर निषाद के नाम करीब 15 वर्ष पूर्व पट्टे पर दिया गया था। इसके बावजूद तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.