शामली, जून 6 -- चौसाना। खेड़ी खुशनाम में सरकारी तालाब की भूमि पर कथित कब्जे का विरोध करने पर एक युवक फावड़े और लाठी-डंडों से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी धीर सिंह पुत्र रूप सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने छः बजे उसका भाई महिपाल सिंह घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी शेखर पुत्र नरेश, कपिल पुत्र जनेश्वर तथा जनेश्वर पुत्र खड़क सिंह कथित रूप से ग्राम सभा के सरकारी तालाब की भूमि पर कब्जा कर रहे थे। महिपाल ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षियों ने अपना गोबर उसकी निजी भूमि पर डाल दिया और उसकी जमीन पर भी कब्जा करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित महिपाल के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। आरो...