मुरादाबाद, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी एक व्यक्ति ने गांव के तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एसडीम प्रीति सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जाफराबाद निवासी रईस अहमद पुत्र अल्ला बख्श ने शिकायती पत्र में कहा कि बताया कि गांव में आराजी गाटा संख्या 74/1 रकबा 0.1500 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 62 रकबा 0.0450 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने तालाब को पाटकर उसे अपने खेत में मिला लिया, जिससे जल स्तर प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा तालाब की भूमि को नुकसान पहुंचाकर निजी उपयोग में लिया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.