तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, हड़कंप
मुजफ्फर नगर, मई 14 -- शाहपुर। नगर में जाहरवीर गोगा म्हाडी के निकट स्थित तालाब की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से की। शिकायत मिलते ही अधिशासी अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कराई। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- तालाब की जमीन से हटाया कब्जा, एडीएम-एसडीएम ने चौपाल में सुनीं शिकायतें प्रशासन की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.