तालाब की दलदल में फंसी नीलगाय को बाहर निकाला
बागपत, मई 21 -- दाहा। भड़ल गांव के तालाब में फंसी नीलगाय को सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। वन कर्मियों ने घायल नीलगाय का सरौरा नर्सरी पर चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया। भड़ल गांव में बुधवार सुबह एक नीलगाय तालाब में कूद गई जो तालाब की दलदल में फंस गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा विनोद कुमार, संजीव कुमार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से तालाब की दलदल में फंसी नीलगाय को किसी तरह बाहर निकलवाया गया। वन कर्मी घायल नीलगाय को सरौरा नर्सरी ले गए जहां पशु चिकित्सक जोगेन्द्र सिंह ने उसका उपचार किया। वन कर्मी विनोद कुमार ने बताया कि घायल नीलगाय का सरौरा नर्सरी पर उपचार चल रहा है। उसे स्वस्थ्य होने के बाद ही जंगल में छोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.